सत्र 2025 - 26 : बेहतरीन परिणाम के लिए क्षेत्र स्तर पर सम्मानित करते हुए
विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित
05 जुलाई को विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें विद्या भारती राजस्थान ने राज्य स्तरीय मेरिट बनाई जिसमें प्रथम दस स्थान पर आने वाले 40 भैयाओं का सम्मान किया गया।
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक माजीवाला के प्रचार प्रमुख रामेश्वर सिंह ने बताया कि क्षेत्र स्तरीय सम्मान समारोह में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले भैया तरुण जांगिड़ व माजीवाला विद्यालय का श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम होने पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद गौड को माननीय राज्यपाल महोदय हरिभाऊ किशनराव बागडे , राजस्थान पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह, महंत रमनदास महाराज, विद्या भारती अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद व विद्या भारती राजस्थान अध्यक्ष ,कार्यक्रम के अध्यक्ष राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत जी खत्री व विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के वरिष्ठ जनों द्वारा सम्मान किया गया सभी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व चैक प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में विद्या भारती जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री रविकुमार,प्रांत सचिव महेंद्र कुमार दवे,प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु, चितौड़ व जयपुर प्रांत के वरिष्ठ अधिकारी,शिक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी,गणमान्य नागरिक,प्रतिभावान छात्रों के अभिभावक व सम्मानित होने वाले भैया और प्रधानाचार्य उपस्थित थे।








Comments
Post a Comment